रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से मंगलवार को एक उम्रकैद का कैदी फरार हो गया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से मंगलवार को एक उम्रकैद का कैदी फरार हो गया। कैदी की पहचान साहेब कुमार ताती (26) के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा था।

जानकारी के मुताबि,क साहेब कुमार ताती मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है। उसे रायपुर की विशेष अदालत ने धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत आजीवन कारावास और 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। वह 19 मार्च 2025 से लगातार जेल में निरुद्ध था।इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया था

बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बेहतर इलाज के लिए जेल प्रबंधन ने मेकाहारा में भर्ती कराया था। अस्पताल में कैदी की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

चकमा देकर भागा कैदी

24 मार्च को कैदी ने किसी बहाने से प्रहरियों का ध्यान भटकाया और मौका मिलते ही वार्ड से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version