
यह घटना वाड्रफनगर क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित डॉ. प्रभात रंजन उपाध्याय ने 23 मार्च को चौकी वाड्रफनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 मार्च की रात अज्ञात चोर उनके वार्ड नंबर-05 स्थित पुराने मकान में घुस गए थे।
84,300 रुपए का सामान चुराया
चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कांसे के बर्तन और एक इंडेन गैस सिलेंडर चुरा लिया था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 84,300 रुपये आंकी गई है।
डॉ. उपाध्याय की शिकायत पर अपराध क्रमांक 47/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया समस्त सामान बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कोटराही निवासी चंद्रिका कुशवाहा (21), दीपक प्रजापति (20), संदीप कुशवाहा (33), शामिल हैं। सभी वाड्रफनगर निवासी हैं । तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।