कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे एक कॉलोनी में दोपहर में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी

Chhattisgarh Crimesकोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे एक कॉलोनी में दोपहर में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देखकर लोग मौके पर पहुंचे और आसपास खड़ी और भी गाड़ियों को तुरंत वहां से हटाया, ताकि वे आग की चपेट में न आएं।

कॉलोनी निवासी हेमंत राठौर के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे, जिन्होंने अपनी गाड़ी वहां पार्क की थी। पास में ही कचरे का ढेर और झाड़ियां थीं, जिनमें किसी ने आग लगा दी थी। यह आग धीरे-धीरे फैलते हुए कार तक पहुंच गई और कार को अपनी चपेट में ले लिया। अभिये पता नही चला है कि कचरे में आग किसने और किन परिस्थितियों में लगाई थी।

दमकल ने बुझाई आग

स्थानीय निवासी विजय कुमार ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीएसईबी का दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और आग पर काबू पाया। तब तक कार का काफी हिस्सा जल चुका था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

Exit mobile version