महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए कोमाखान पुलिस ने महुआ के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए कोमाखान पुलिस ने महुआ के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 16 टन महुआ बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 27 मार्च को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान की गई। खरियार रोड (ओडिशा) की ओर से आ रहे एक ट्रक (सीजी 04 एमटी 0207) को रोककर जांच की गई। ट्रक चालक ने अपनी पहचान किशन ठाकुर (20 वर्ष), निवासी सुवरमाल, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद के रूप में बताई।

जांच के दौरान, चालक को ट्रक में लदे महुआ से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया। हालांकि, वह कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

इसके बाद, गवाहों की पुलिस ने ट्रक में भरे 16 टन महुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है, और परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है, को जब्त कर लिया। वाहन का आरसी बुक भी जब्त किया गया। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 24 लाख रुपये है।

पुलिस ने इस मामले में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 के तहत धारा 106 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई दर्ज की है।

Exit mobile version