रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके में कुछ युवकों ने बीच सड़क पर चाकू से केक काटकर जन्मदिन मनाया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अटल आवास इलाके में कुछ युवकों ने बीच सड़क पर चाकू से केक काटकर जन्मदिन मनाया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की शिनाख्त आशीष के रूप में की और हिरासत में लिया है।

दरअसल, रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद बीच सड़क में गाड़ी रोककर केक काटने वाले, स्टंट करने वाले और चाकू-पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों पर लगाकर कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, 5 से 6 लड़के एक गाड़ी के चारों ओर खड़े हैं। गाड़ी के ऊपर सीट पर केक रखा गया है। युवक कटारनुमा चाकू से केक काट रहा है, जबकि बाकी युवक शोर मचाकर जश्न मना रहे हैं।

लड़कों ने न सिर्फ केक काटा, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘स्वैग’ के तौर पर अपलोड भी किया।

पुलिस बोली- वीडियो के आधार पर होगी पहचान

यह मामला सामने आने के बाद कबीर नगर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version