
बीरगहनी चौक पर स्थित किराना दुकान के संचालक ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। 1 अप्रैल की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान से लगभग 10 हजार रुपये का राशन सामान चोरी हो गया था।
संदिग्ध रूप से घूमते दिखे थे अपराधी
इस संबंध में सिटी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में अमित पटेल और राजवीर सिंह नाम के दो युवक संदिग्ध रूप से घूमते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने किराना दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को भी जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।