छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस ऑडियो में वे जनप्रतिनिधियों को “कुत्ता” बोल रहे हैं।

साथ ही, जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देते हुए कह रहे हैं कि मेरा ट्रांसफर कराने की इनकी “औकात” है। अब सीएमओ का यह ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से CMO की कार्यप्रणाली और उनके बर्ताव को लेकर शिकायत की थी। हालांकि, वायरल ऑडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दो दिन पहले बलरामपुर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर सरकारी संपत्ति के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा। वार्ड नंबर 14 के पार्षद गौतम सिंह ने कहा कि सीएमओ ने एक टैंकर को गलत तरीके से बेच दिया।

Exit mobile version