
मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
महिलाओं को कुचलते हुए ट्रेलर से टकराई
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 3 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और चौथी महिला को रौंद दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी और आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
तीन महिलाओं की मौके पर मौत
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला आयुषी घायल है। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा।
हादसे के बाद उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर सोनू राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद मामला शांत हुआ और जाम हटाया गया।