छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने हत्या का प्रयास करते हुए दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने हत्या का प्रयास करते हुए दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घर जाते समय आरोपी ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां अपर सत्र न्यायाधीश ने उसे 7 साल के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। यह मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 4 अगस्त 2019 को शैलेष यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब साढ़े 9 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान मेन रोड स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के पास नवापारा निवासी घनाराम और परसराम बाइक से आ रहे थे।

तभी प्लासीदियुस बरवा का 28 वर्षीय बेटा प्रताप बरवा अपने घर के सामने हॉकी स्टिक लेकर खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते उसने घनाराम और परसराम का रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

Exit mobile version