
घायल युवक का नाम टिकेश्वर यादव (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने टिकेश्वर को किसी बहाने से फोन कर मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
इस हमले में युवक के पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिता आईजी की चलाते हैं गाड़ी
घायल टिकेश्वर यादव के पिता भोलानाथ साहू पुलिस विभाग में हैं और सीएफ बटालियन में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वे आईजी की गाड़ी चलाते हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर पुलिस टीम और सीएसपी दुर्ग सिटी हर्षित मेहर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हमला की वजह तलाश कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद की असल वजह क्या है पुलिस अब इस पहलु पर भी जांच कर रही है।