
NSUI जिलाध्यक्ष आरीफ हुसैन ने बताया कि सर्दियों के अंतिम दिनों में मेंटेनेंस के नाम पर भी कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित की गई थी। उस दौरान हर दिन अलग-अलग फीडरों पर काम किया गया, लेकिन इसके बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका।
गर्मी में भी जारी बिजली संकट
तेज गर्मी शुरू होने के बाद भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। जोन-1 और जोन-2 दोनों क्षेत्रों में एक जैसी समस्या बनी हुई है, जिससे लोग लगातार परेशान हैं।
बिजली कटौती से नाराज NSUI ने बुधवार को दोपहर 12 बजे बिजली विभाग का घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा।