
मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। रवि कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो और रवि 10 साल से रिलेशन में थे। उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। 26 अप्रैल को पुलिस उसे रायपुर से पकड़कर अपने साथ कवर्धा ले गई।जानकारी के मुताबिक, रवि चंद्रवंशी पहले जोगी कांग्रेस में था और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे किसान कांग्रेस संघ में पद मिला था।
कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ फोटो वायरल
रवि चंद्रवंशी कवर्धा में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टी के सीनियर लीडर के साथ फोटो अपलोड किया करता है। मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, सचिन पायलट जैसे तमाम बड़े नेताओं के साथ उसकी फोटो वायरल हो रही है।