गरियाबंद जिले में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने अतरमरा नहर में गांजा फेंक दिया

Chhattisgarh Crimesगरियाबंद जिले में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने अतरमरा नहर में गांजा फेंक दिया। पुलिस ने नहर से गांजे के 17 पैकेट बरामद किए हैं। यह घटना तस्करों ने माल ठिकाने लगाने के लिए की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अतरमरा नहर में गांजे के कई पैकेट लावारिस हालत में तैरते हुए मिले। हर पैकेट में लगभग 2 से 3 किलोग्राम गांजा होने का अनुमान है। कुल 17 पैकेट का वजन लगभग 30 से 45 किलोग्राम के बीच हो सकता है।

पुलिस की सक्रियता और जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात जवानों के कारण तस्करों को पकड़े जाने का डर था। इसी डर से उन्होंने लाखों रुपये के गांजे को पानी में बहा दिया।

जब्त गंजे की कीमत 15 लाख रूपए

जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। गरियाबंद जिले में पिछले कई दिनों से तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जिले की सीमाओं और मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है, जिससे तस्करी के नेटवर्क में बाधा आई है। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version