छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ATM मशीन से कैश की चोरी करने के लिए चोर गैस कटर लेकर पहुंचा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में ATM मशीन से कैश की चोरी करने के लिए चोर गैस कटर लेकर पहुंचा। उसके द्वारा चोरी का प्रयास किया जा रहा था कि ठीक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 3 बजे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गेरवानी स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति है।

जिस पर पुलिस की गश्त टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैंकरा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि एक शख्स ATM मशीन को गैस कटर से क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा है।

ऐसे में पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान 29 साल को पकड़ा। पुलिस द्वारा उसके पास से गैस कटर बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया, तो उसने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था।

चेहरे पर काला रंग और रैनकोट पहनकर पहुंचा उसने ATM से चोरी की योजना बनाई थी और अपने चेहरे पर स्वयं काले रंग का स्प्रे किया हुआ था साथ ही रैनकोट पहनकर चोरी करने पहुंचा।

उसने बताया कि वह ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से छटघाट नीचे पारा गेरवानी में रह रहा था। इस घटना से एटीएम मशीन को करीब 3 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा घटना के बाद इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वहीं SSP शशि मोहन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैंकरा को नगद ईनाम राशि आदेश जारी कर प्रोत्साहित किया गया है।

Exit mobile version