दुर्ग में अंजोरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग में अंजोरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटर साइकिल से अवैध शराब ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 नग देसी मसाला शराब और एक मोटर साइकिल जब्त की है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से शराब ले जाकर बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देवा बघेल और कार्तिक यादव उर्फ बबल बताए। दोनों दुर्ग के रहने वाले हैं।

बाइक की तलाशी में मिला शराब तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 35 बोतल देसी मसाला शराब मिली। इसके साथ ही जिस होंडा शाइन मोटर साइकिल से वे शराब ले जा रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 3,500 रुपए बताई जा रही है, जबकि बाइक की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। कुल जब्त सामान की कीमत करीब 33,500 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने भेजा जेल पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी अवैध शराब के मामलों में शामिल रहे हैं। इस बार भी वे अवैध तरीके से शराब बेचकर फायदा कमाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version