रामानुजगंज से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कमलपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कमलपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने गांव के निवासी राजेश मलिक के घर को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख नकद और साढ़े तीन लाख के आभूषण चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य अखंड संकीर्तन में शामिल होने गए हुए थे। घर पूरी तरह सुनसान था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पीछे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। रात करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो उन्हें सामने के गेट का ताला बंद मिला।

हालांकि, पीछे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि लोहे की अलमारी और अन्य अलमारियां क्षतिग्रस्त थीं। अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। ज्वेलरी के खाली डिब्बे भी नीचे फेंके हुए मिले।

पीड़ित राजेश मलिक ने बताया कि चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद के साथ-साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण भी चुराए हैं। चोरी हुए आभूषणों में सोने की चेन, अंगूठी, तीन लॉकेट और चांदी के अन्य जेवर शामिल हैं।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद रामानुजगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version