छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। उन्होंने एक-दूसरे के बाल खींचकर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मामला बोधघाट थाना क्षेत्र के शहीद गुंडाधुर वार्ड का है। एक पक्ष का दावा है कि उसने मकान दूसरे पक्ष को किराए पर दिया था, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मकान उसी का है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के दौरान महिला पार्षद के साथ भी झूमाझटकी हुई है।

मकान को लेकर स्वामित्व और किराए का विवाद

दरअसल शहीद गुंडाधुर वार्ड में रहने वाली प्रेमलता बघेल का कहना है कि उसने मकान बनाकर बालो कश्यप को किराए पर दिया है, जबकि बालो कश्यप का दावा है कि मकान उसी का है और वह कई सालों से उसमें रह रही है।

महिला पार्षद से भी झूमाझटकी

इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जो कि देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और बाल खींचकर मारपीट की गई। वहीं शहीद गुंडाधुर वार्ड की पार्षद गायत्री बघेल (भाजपा) के साथ भी झूमाझटकी हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। वहीं इस मामले में पार्षद से उनका पक्ष जानने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

नजूल जमीन पर बना है मकान

मामले में थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान ने कहा कि मकान नजूल जमीन पर बना है, जिसका केस जगदलपुर तहसील कार्यालय में चल रहा है। अगले सप्ताह इस मामले में लेकर पेशी भी है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version