बलरामपुर जिला अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिला अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेंदुर गांव की निवासी कलेश्वरी (50) को 27 अप्रैल को पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

घटना बीती रात लगभग 12:30 बजे की है। कलेश्वरी के पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह ने देखा कि वह बिस्तर पर नहीं थीं। परिजनों ने अस्पताल के बाथरूम और अन्य कमरों में उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिलीं।

बाद में अस्पताल परिसर में नीचे तलाश करने पर कलेश्वरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल की छत से नीचे गिरी हुई मिलीं। परिजनों ने तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। हालांकि, अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में ही कलेश्वरी की मौत हो गई।

किन परिस्थितियों में हुई मौत जांच जारी:CMHO

इस घटना से अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Exit mobile version