धमतरी में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesधमतरी में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। छत्रपति शिवाजी चौक के पास एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती रही।

यह घटना धमतरी शहर के छत्रपति शिवाजी चौक पर हुई, जहां शाम के समय यातायात बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि ट्रक घड़ी चौक से अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था, तभी बाइक सवार भी उसी दिशा में आ रहा था और ट्रक की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे दब गई और घिसटती रही। बाइक सवार भी ट्रक के नीचे फंस गया था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक परिजनों के घर धमतरी आया हुआ था

मृतक की पहचान गुरुर निवासी मुनु टंडन के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के घर किसी काम से धमतरी आया हुआ था। हादसे के बाद छत्रपति शिवाजी चौक सिग्नल के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे यातायात बाधित हुआ।

स्थानीय लोगों की मदद से मोटरसाइकिल को ट्रक के नीचे से निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Exit mobile version