7 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों को अधिकारियों की सलाह से सही दिशा मिलेगी

Chhattisgarh Crimes7 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों को अधिकारियों की सलाह से सही दिशा मिलेगी। वृष राशि वालों को नए मौके और पद परिवर्तन का मौका मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को कामयाबी और नई पहचान मिलेगी।

कर्क राशि वालों को नए प्रोजेक्ट पर मेहनत का स्थायी परिणाम मिल सकता है। सिंह राशि वालों को क्रिएटिव और टेक्निकल क्षेत्र में खास पहचान मिल सकती है। तुला राशि वालों को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों का रुका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

मकर राशि वालों को टीम वर्क से सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी या बिजनेस मैनेजमेंट में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा कन्या और धनु राशि वालों को फैसलों, निवेश और बातचीत में सावधानी रखनी होगी।

मेष – द हायरोफैंट आज का दिन परंपरा, अनुशासन और आध्यात्मिक अनुभवों से भरा रहेगा। घर में शांति और सम्मानपूर्ण माहौल बना रहेगा। बड़ों के अनुभवों से आपको कीमती सलाह मिलेगी। किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में मजबूती रहेगी और पूंजी का उपयोग व्यवस्थित तरीके से होगा। आप जिम्मेदारियां ईमानदारी से पूरी करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ सकती है।

करियर – अधिकारियों की सलाह और सहयोग आपको सही दिशा दिखाएगा। शिक्षा, शिक्षण, विधि या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी निष्ठा और लगन से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह समय जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का है, जहां आपकी ईमानदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। लव – आपसी भरोसा और देखभाल प्रेम को मजबूत बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ आगे की योजनाओं पर गंभीर बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक संतुलन रहेगा। यह समय गहराई, वचनबद्धता और वास्तविक जुड़ाव का है। प्रेम को केवल भावना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में महसूस करेंगे। हेल्थ – दिनचर्या में उबाऊपन आ सकता है। योग या प्राणायाम आपके अंदर नई ऊर्जा भरेगा। खान-पान में नियमितता रखें और देर रात तक जागने से बचें। लकी कलर – आइवरी, लकी नंबर – 1

वृष – ऐस ऑफ वांड्स आज का दिन नई शुरुआत, प्रेरणा और रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी नए रास्ते पर पहला कदम रख सकते हैं। घर में सकारात्मकता और उत्साह का वातावरण रहेगा। किसी उलझन से राहत मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं सामने आएंगी। बड़ों का आशीर्वाद आपके कामों को सही दिशा देगा। हर काम में उमंग और मौलिकता आपके साथ रहेगी।

करियर – बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। स्टार्टअप, क्रिएटिव प्रोजेक्ट और प्लानिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आपकी पहल करने की क्षमता और ऊर्जा अधिकारियों को प्रभावित करेगी। जो लोग पद परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। आपके विचार और आत्मविश्वास आपको टीम में नेतृत्व की भूमिका दिला सकते हैं। लव – प्रेम संबंधों में नई भावनाएं रहेंगी। साथी के साथ रिश्ते में रोमांच और ऊर्जा बढ़ेगी। विवाहित लोगों के बीच पुरानी नीरसता खत्म होकर गर्माहट आएगी। यह दिन मन की बात कहने और भावनाओं को विश्वास के साथ व्यक्त करने का है। प्रेम उत्साह से भरा रहेगा। हेल्थ – मॉर्निंग वॉक या योग से ताजगी महसूस होगी। आहार में संतुलन रखें। ताजा भोजन पाचन को दुरुस्त रखेगा। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

मिथुन – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन संतोष, कामयाबी और खुशहाली देने वाला रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी किसी सफलता पर गर्व किया जाएगा। घर में किसी छोटे भोज या उत्सव की संभावना है। आर्थिक नजरिए से बढ़ोतरी और संपन्नता के संकेत हैं। यह दिन आपकी इच्छाओं के पूरा होने का है, जहां आत्मविश्वास और आभार आपको वास्तविक खुशी देंगे।

करियर – काम में आपकी योग्यता का फल मिलेगा। कॉर्पोरेट, क्रिएटिव या प्रचार से जुड़े लोगों को नई पहचान या कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ लोग आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास से परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। योजनाओं में अनुशासन और दृढ़ता सफलता का आधार बनेंगे। लव – प्रेम में सामंजस्य और लगाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ गहराई और प्यार भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों की किसी भावनात्मक रूप से गंभीर व्यक्ति से मुलाकात संभव है। दिन प्रेम में संतोष, सच्चाई और आत्मीय जुड़ाव का है, जो संबंधों में मिठास लाएगा। हेल्थ – अधिक भोजन या शुगर वाली चीजों से परहेज करें, क्योंकि पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। मानसिक प्रसन्नता आपकी ऊर्जा बढ़ाएगी। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

कर्क – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत और नई संभावनाओं का है। परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता खुशी लाएगी। नया कौशल या ट्रेनिंग हासिल करने के लिए तत्पर रहेंगे। किसी शुभचिंतक की सलाह आपके लिए मूल्यवान साबित होगी। आर्थिक नजरिए से सतर्कता रखें, लेकिन लाभ की संभावना बनी रहेगी। सकारात्मकता और उन्नति का भाव बना रहेगा।

करियर – बिजनेस में क्वालिटी और विकास पर ध्यान रहेगा। नए प्रोजेक्ट या काम पर मेहनत करने का समय है। अधिकारियों से सलाह लेकर आगे बढ़ें, क्योंकि उनका सहयोग ठोस दिशा देगा। यह दिन आपकी लगन और उत्सुकता का परिणाम स्थायी सफलता के रूप में दे सकता है। लव – किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में निष्ठा और मर्यादा बनाए रखें। कपल्स को प्रेम को फिर से ऊर्जावान बनाने की जरूरत है। यह समय एक-दूसरे के प्रयासों को समझने और रिश्ते में स्पष्टता लाने का है। हेल्थ – पोषक आहार और व्यायाम लाभकारी रहेगा। बीपी हाई हो सकता है, इसलिए आराम करें। आयुर्वेदिक पेय शरीर को राहत देंगे। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

सिंह – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत, लगन और दक्षता का है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी एकाग्रता से काम करेंगे। परिवार में आपकी जिम्मेदारी की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा और भविष्य के लिए बचत या योजना बन सकती है। यह दिन सिखाएगा कि लगातार मेहनत ही सफलता की राह है। आपकी लगन आपको संतोष और उन्नति दोनों देगी।

करियर – कामकाज में आपके हुनर की चमक दिखेगी। क्रिएटिव, टेक्निकल या स्किल डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए सही योजना तैयार करें। यह दिन सीखने, सुधार करने और अपने काम को निखारने का है। लव – जीवनसाथी के साथ संबंधों में पूर्णता आएगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को किसी गंभीर व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। प्रेम में स्थिरता और निष्ठा लाने का समय है। रिश्ते में सच्चाई और संतुलन आपका संबंध और मजबूत बनाएंगे। हेल्थ – कंधों में दर्द हो सकता है। मेडिटेशन और योग राहत देंगे। ज्यादा कैफीन या बाहर के भोजन से बचें। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

कन्या – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन आत्म-नियंत्रण और समझदारी से फैसला लेने का है। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य से संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले निपटाने के लिए समय उचित नहीं है। आर्थिक नजरिए से निवेश बढ़ सकता है, इसलिए सोच-विचार कर फैसला लें। दिन सिखाएगा कि कई बार पीछे हटना भी सफलता का हिस्सा होता है। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी।

करियर – सहकर्मियों या अधिकारियों से वैचारिक मतभेद संभव है। अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन दूसरों के सुझावों का भी सम्मान करें। कॉर्पोरेट, राजनीति या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आपकी दृढ़ता ही सफलता का रास्ता बनाएगी। लव – प्रेम में मनभेद या दूरी का दौर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार बढ़ सकती है। आज दलीलों के बजाय शांत रवैया अपनाएं। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति के मन को परखने की जरूरत है। यह समय धैर्य और बातचीत से संबंध को संतुलित रखने का है। हेल्थ – तनाव और ज्यादा चिंता से सिरदर्द हो सकता है। योग, चिंतन या संगीत मन को शांत करेगा। डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाए रखें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

तुला – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन बदलाव और आत्म-अवलोकन का है। आप मुश्किल हालात या दबाव से बाहर निकलेंगे। परिवार में शांति रहेगी और किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। यात्रा या शिफ्टिंग की संभावना है, जो सुखद साबित होगी। आर्थिक तौर पर बढ़ोतरी मिलेगी, लेकिन खर्च में सावधानी जरूरी है। यह दिन मन को हल्का करने का है। जीवन का रास्ता अब धीरे-धीरे साफ दिखने लगेगा।

करियर – एआई, कम्युनिकेशन या पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। कोई अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। ठोस प्रोत्साहन और योजनाओं को धीरे-धीरे साकार करने का समय है। आपका धैर्य और स्थिरता भविष्य में सफलता सुनिश्चित करेगी। लव – प्रेम में दूरियां खत्म होंगी और सुकून का दौर लौटेगा। जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग धीरे-धीरे बेहतर होगी। जो लोग रिश्ते में विरक्ति महसूस कर रहे थे, उनके बीच आकर्षण दोबारा बन सकता है। भावनाओं को अनुशासित रखकर आप संबंध को आगे बढ़ा पाएंगे। हेल्थ – यात्रा या भागदौड़ की वजह से थकान रह सकती है। पीठ और गर्दन में हल्का खिंचाव हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन लें। आराम और थोड़ी स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृश्चिक – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स यह समय परिवर्तन, आत्म-संतोष और दोबारा संतुलन पाने का है। किसी भावनात्मक चोट से बाहर आते नजर आएंगे। परिवार में राहत भरा माहौल बनेगा और पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी अधूरे काम को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा, जिससे संतोष मिलेगा। आर्थिक नजरिए से बढ़त मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। मानसिक शांति, आत्मचिंतन और भविष्य की दिशा पाने का समय रहेगा।

करियर – कामकाज में नई ऊर्जा का संचार होगा। कॉर्पोरेट, अध्यापन या परामर्श क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में आत्म-संतोष मिलेगा। किसी रुके हुए प्रोजेक्ट का सफल अंत संभव है। अधिकारियों से मधुरता बढ़ेगी और सहयोग मिलेगा। पुराने अनुभवों से सीखकर नया नजरिया अपनाने का समय है। लव – प्रेम में सुख का अनुभव होगा। विवादों या कन्फ्यूजन से ऊपर उठकर आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर बातचीत संबंध को और मजबूत करेगी। प्रेम आज सामंजस्य और विश्वास का रूप लेगा। हेल्थ – दर्द या तनाव से राहत मिलेगी। मौसम के बदलाव से हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है। पोषक आहार और पानी से शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी। योग या सुबह की सैर मानसिक सुधार में मदद करेगी। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5

धनु – टेम्पेरन्स आज का दिन उमंग, जिज्ञासा और सीखने की ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में नई चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान का माहौल बनेगा। आप किसी नई सूचना या मौके की तलाश में रहेंगे। घर में किसी रिनोवेशन की शुरुआत संभव है। आर्थिक नजरिए से सावधानी रखें, लेकिन अवसरों पर नजर बनाए रखें। आज आपकी खोजी प्रवृत्ति आपको नए अनुभव देगी। अपनी बातों का धैर्य और विवेक से उपयोग करें।

करियर – कामकाज में बातचीत की कला से विशेष पहचान बनाएंगे। पत्रकारिता, शिक्षण या लेखन से जुड़े लोगों को खास मौके मिल सकते हैं। किसी योजना में नया विचार शामिल करना आपकी सफलता का आधार बनेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी सक्रियता से प्रभावित रहेंगे। लव – प्रेम में पारदर्शिता और बातचीत की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ हुई किसी गलतफहमी को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। किसी समझदार व्यक्तित्व की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। साथी की भावनाओं को पहचानने की कोशिश करें। हेल्थ – डिजिटल स्क्रीन का समय सीमित रखें। मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। शरीर और मन दोनों को आराम देने से संतुलन बना रहेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 6

मकर – द एम्परर आज का दिन संतुलन, विवेक और नियंत्रण का रहेगा। परिवार में तालमेल और शांति का वातावरण बनेगा। आप किसी पुराने विवाद को विनम्रता से निपटा सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से घरेलू माहौल और मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च सीमित रखना समझदारी होगी। आपका शांत स्वभाव और तर्कसंगत सोच सबका सम्मान दिलाएगी।

करियर – कामकाज में सहयोग और टीम वर्क से सफलता मिलेगी। सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे काम में मजबूती आएगी। मैनेजमेंट, परामर्श या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास सराहना मिल सकती है। किसी समझौते या योजना में जल्दबाजी करने से बचें। आपका संतुलित नजरिया आज सबको प्रभावित करेगा। लव – प्रेम में मधुरता और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे और आपसी समझ मजबूत होगी। अविवाहित लोगों को किसी शांत और अनुभवी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। संबंध को मजबूती देने के लिए एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान जरूरी होगा। आज प्रेम में आत्मीय जुड़ाव और सामंजस्य की सुखद अनुभूति होगी। हेल्थ – काम की अधिकता या तनाव से थकान हो सकती है। डाइजेशन से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है, इसलिए सात्विक और पौष्टिक भोजन लें। पर्याप्त पानी पिएं और देर रात तक जागने से बचें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कुंभ – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन नेतृत्व, प्रभाव और मजबूत संकल्प से भरा रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और किसी फैसले में आपका सहयोग मुख्य रहेगा। घर में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। यह दिन जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का संकेत है, जो आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ाएगा।

करियर – आपकी फैसला लेने की क्षमता और मैनेजमेंट स्किल्स टीम के लिए प्रेरणा बनेंगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके अनुशासन और व्यवहारिक नजरिए से प्रभावित होंगे। सरकारी सेवा, प्रशासन या कॉर्पोरेट नेतृत्व से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दृढ़ता और आत्म-नियंत्रण से सफलता निश्चित होगी। लव – जीवनसाथी के साथ रिश्ते में जिम्मेदारी और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। किसी भरोसेमंद और गंभीर व्यक्ति से संबंध बनने की संभावना है। आज आप रिश्तों में भावनाओं के बजाय वास्तविकता को महत्व देंगे। पुराने मतभेद तर्क और मर्यादा से सुलझ सकते हैं। प्रेम में आत्मविश्वास और स्थिरता का समय है, जहां वादा निभाने से संबंध मजबूत होगा। हेल्थ – आहार में संतुलन रखें और ज्यादा वसायुक्त भोजन से बचें। योग और चिंतन से शांति बनी रहेगी। रूटीन का पालन सेहत को मजबूत रखेगा। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

मीन – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन स्थिरता, संपन्नता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने आचरण और विवेक से सबका दिल जीत लेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक नजरिए से दिन लाभकारी रहेगा और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। आज का दिन सांसारिक सफलता और आध्यात्मिक संतुलन का सुंदर मेल रहेगा, जहां भरोसा आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा।

करियर – कामकाज में आपकी सूझबूझ आपको सफलता दिलाएगी। वित्त, प्रॉपर्टी या बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अधिकारी आपकी जिम्मेदारी और अनुशासन की सराहना करेंगे। नई योजना में आपकी नेतृत्व क्षमता असर छोड़ेगी। लव – जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपसी सम्मान और सुरक्षा की भावना मजबूत रहेगी। आप अपने संबंध को जिम्मेदारी और वफादारी से निभाएंगे। प्रेम में व्यावहारिक मजबूती के साथ भावनात्मक राहत भी महसूस होगी। पुरानी आशंकाएं अब खत्म होंगी और रिश्ते में नई दिशा आएगी। हेल्थ – पैरों में हल्की जकड़न हो सकती है, इसलिए स्ट्रेचिंग लाभकारी रहेगी। शरीर को आराम और मन को सुकून देने का समय है। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 4

Exit mobile version