
अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर 18.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, अब गर्मी के दोबारा रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।