छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर की शाम डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की एक संयुक्त टीम पिल्लूर-कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। अभियान के दौरान हुए अचानक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बल के दो आरक्षक कमलेश पैगाम और एएसआई अमित कुमार यादव घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version