
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के किसान संघर्ष समिति का बैठक ग्राम कोकडी़ स्कूल परिसर मे दिनांक 25 मई दिन सोमवार को 12बजे से आहूत किया गया है।जहाँ क्षेत्र भर के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीय,गाँव सियान प्रमुख,किसान, मजदूर,माता,भाइयों, बहिनो एवं युवा साथियों को शामिल होकर क्षेत्र की बुनियादी मांगों पर शासन प्रशासन द्वारा किया गया पहल एवं जल जंगल जमीन को लेकर वर्तमान परिदृश्य के साथ ही सुशासन तिहार समाधान शिविर क्षेत्र में होने जा रही है। उस तारतम्य मे विचार मंथन एवं रणनीति पर कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
जिसमे क्षेत्र भर के लोग अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का निवेदन किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी एवं सचिव गोपाल मरकाम के द्वारा किया गया है।