
महाराष्ट्र के रहने वाले आरोपियों से बैंक पासबुक और लेनदेन के रिकार्ड मिले हैं। आरोपियों के खाते में ठगी के 54 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जिसे मास्टरमाइंड निकाल ले गए। पकड़े गए आरोपी 2 प्रतिशत कमीशन के लिए अपना अकाउंट ठगों को दे दिया था।
जानें पूरा मामला
सिटी कोतवाली सीएसपी और रेंज साइबर प्रभारी गगन कुमार के मुताबिक आरोपियों ने महिला को व्हाट्सऐप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर महिला को डराया कि उसका नाम किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद महिला को लगातार मानसिक दबाव में रखकर तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा गया। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए जमा करा लिए।
तकनीकी जांच और बैंक खातों के एनालिसिस के दौरान पता चला कि आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ठगी की 54 लाख 40 हजार रुपए की राशि जमा हुई थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर पुलिस महाराष्ट्र रवाना हुई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।