
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 मई की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। मुखबिर ने बताया था कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा
सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस और साइबर थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप यादव (27) बताया, जो वार्ड क्रमांक 26, मंझली तालाब के पास, चांपा का निवासी है।
कानूनी कार्रवाई की गई
जांच के दौरान, आरोपी के मोबाइल फोन में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने से संबंधित सामग्री पाई गई। इसके बाद थाना चांपा में अपराध दर्ज कर आरोपी संदीप यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।