छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने मांड नदी पर बने अंबेटिकरा पुल से करीब 35 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने मांड नदी पर बने अंबेटिकरा पुल से करीब 35 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। लेकिन वो दोबारा पानी से बाहर नहीं निकल सका। कूदते समय दोस्तों ने उसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है।

घटना के बाद से ही पुलिस और DDRF की टीम ने नदी में युवक की तलाश कर रही थी। 22 घंटे की मशक्कत के बाद युवक की लाश तैरती हुई मिली। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इससे पहले बिलासपुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। रतनपुर में एक युवक कमल ककड़ी (ढेस) निकालने के लिए तालाब में उतरा था, जहां कमल के बीच फंसकर गहरे पानी में डूब गया।

वहीं, कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव का रहने वाला जयसिंह अघरिया (19) मंगलवार को अपने दोस्तों होरीलाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तीनों युवक अंबेटिकरा पुल के पास स्थित मांड नदी में नहाने पहुंच गए।

मोबाइल से वीडियो बनाया, फिर लगा दी छलांग

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जयसिंह पुल के ऊपर चढ़ गया। उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, फिर करीब 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह दोबारा पानी से बाहर नहीं निकला।

युवक को लापता होते देख उसके दोस्तों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

Exit mobile version