
इससे पहले बुधवार शाम रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।