
साथ ही करीब डेढ़ किलो चांदी के गहने, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्कॉर्पियो, 2 बाइक और आईफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा ताले और तिजोरी तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
दरअसल, जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। मामलों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
7 चोरी के मामलों का खुलासा
पुलिस ने चोरी के 7 मामलों में परमेश्वर गोस्वामी, सूरज गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, प्रणय पांडेय, विशाल जादव और शरद काटकर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जीपीएम जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से कोतमी के 3, मरवाही के 2 और अनूपपुर के जैतहरी के 2 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस
इस मामले में ASP अविनाश मिश्रा ने बताया कि मरवाही, पेंड्रा, कोटमी और सिवनी पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी सबूतों और साइबर जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।