छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर की एक बस्ती में हिंदू संगठन ने गौवंश का कटा हुआ मांस मिलने का दावा किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी शहर की एक बस्ती में हिंदू संगठन ने गौवंश का कटा हुआ मांस मिलने का दावा किया है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। उन्होंने मांस काटने वाले अज्ञात व्यक्ति को दौड़ाया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस जब्त किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदू संगठन ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यह मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ा पारा का है।

अब जानिए पूरा मामला

हिंदू जागरण मंच ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ा पारा में उन्हें बस्ती के अंदर गौवंश काटे जाने की जानकारी मिली। संगठन ने इसकी सूचना पर तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस जब्त किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदू जागरण मंच के डाकेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौवंश काटने के लिए लाया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने मौके पर गौवंश के मांस के अलग-अलग टुकड़े देखे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस मांस को काटकर बेचने का काम किया जाता है।

संगठन के सदस्यों ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Exit mobile version