दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी

Chhattisgarh Crimesदिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे।

खराब मौसम के कारण लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक रायपुर में बारिश और दृश्यता प्रभावित होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया, जहां लैंडिंग कराई गई।

रायपुर पहुंचने में होगी देरी

फ्लाइट डायवर्ट होने के कारण विमान में सवार नेताओं और अन्य यात्रियों के रायपुर पहुंचने में देरी हो सकती है। एयरलाइन की ओर से आगे की व्यवस्था की जा रही है।

फ्लाइट में ये नेता थे सवार-

  • भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
  • दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  • अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
  • रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
  • गौरीशंकर श्रीवास, भाजपा प्रवक्ता
Exit mobile version