
राजनांदगांव की रहने वाली महक नरवासे पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके लगातार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फिलहाल महक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग ले रही हैं। वहां वह देश की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अपनी क्रिकेट स्किल्स को और बेहतर बना रही हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जून से होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। इस दौरे में महक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।
महक के चयन और उपकप्तान बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। इसे प्रदेश की महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।