
दरअसल, ग्राम नवागांव कंडेल निवासी रविशंकर पटेल ने जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण को केंद्र में रखकर यह गीत लिखा था। उनकी बेटी कुमारी हर्षलता पटेल ने एसपी कार्यालय में मधुर और प्रभावशाली स्वर में इसे प्रस्तुत किया।
हर्षलता ने प्रस्तुत गीत में पुलिस की निरंतर सेवा भावना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि का वर्णन किया। गीत की प्रस्तुति इतनी प्रभावी थी कि उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी सराहना की।
अपराधियों पर एक्शन से प्रभावित होकर लिखा गीत
रविशंकर पटेल धमतरी पुलिस की तरफ से अवैध शराब, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा और चाकूबाजी जैसे अपराधों के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाइयों से प्रेरित हुए थे। उन्होंने जनजागरूकता और पुलिस के जनसेवी कार्यों पर आधारित कई गीत रचे हैं।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
एसपी धमतरी से भेंट कर उन्होंने ये गीत समर्पित किए। उनके इस प्रयास से प्रभावित होकर रविशंकर पटेल और उनकी बेटी हर्षलता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने हर्षलता के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।