
मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की संभावना जताई है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
वहीं रायपुर शहर के लोकल पूर्वानुमान के अनुसार सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।