
लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। ये स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक रहेगी। प्रदेश में पिछले 4 दिनों में 2000 मिलीमीटर पानी बरस चुका है।
जशपुर में 50 मिमी बरसा पानी
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 350 मिमी से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश जशपुर नगर में हुई है। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 36.9°C बिलासपुर और कम 22.2°C तापमान दुर्ग का रहा।
बारिश की रफ्तार लगातार हो उतार-चढ़ाव
पिछले चार दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लकचुएट होती रही है। जहां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी। शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई।