छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेड

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में ACB, EOW की रेडपड़ी है। रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच जारी है।बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है। सुबह करीब 13 टीमों ने दबिश दी है।

सुकमा में स्थानीय प्रशासन को नहीं थी खबर

 

सुकमा के DFO अशोक पटेल के घर टीम तड़के 4 बजे पहुंची। हालांकि, इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। DFO के घर में ACB और EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसी तरह छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर में भी जांच जारी है।

 

एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान DMC भी रह चुके हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंदजी सिंह पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। जगदलपुर में भी उनका निवास है।रायपुर-जगदलपुर के 10 ठिकानों में पड़ी थी IT की रेड

 

जगदलपुर और रायपुर में कुछ दिन पहले ही IT ने 3 कारोबारियों के ऑफिस और फैक्ट्री समेत 10 ठिकाने पर छापेमारी की थी। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप पर छापा पड़ा था। टैक्स चोरी की शिकायत पर रेड की गई थी।

 

बिल्डर श्याम सोमानी के जगदलपुर निवास और दफ्तर में रायपुर की टीम ने सुबह दबिश दी। करीब 10 से 12 अधिकारी पहुंचे थे।

 

श्याम सोमानी के पास बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी

 

श्याम सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं। उनकी बस्तर में BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साथ ही बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इन पर टैक्स चोरी करने का आरोप है

Exit mobile version