यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ी छात्र-छात्राओं से सीएम भूपेश बघेल ने की बातचीत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बातचीत कर हाल जाना। बता दें कि यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ी छात्र-छात्राओं के लिए छत्तीसगढ़ सदन में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

वही राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और के.सी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। बैठक में पांच राज्यों के चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और 10 मार्च को जो परिणाम आएंगे उसकी रणनीति के बारे में चर्चा हुई. राहुल गांधी के साथ बैठक करने के बाद पर बोले अशोक गहलोत – 5 राज्यों के चुनाव और चुनाव के बाद क्या करना है उस पर चर्चा हुई।

संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है ऐसे मौहाल में आज देश जी रहा है। आप जानते हैं कि देश में क्या हो रहा है। कांग्रेस आज एकमात्र विपक्षी पार्टी है, लोगों को उम्मीदें हैं.

Exit mobile version