भरभराकर गिरा पांच मंजिला इमारत

Chhattisgarh Crimes

दिल्ली। दिल्ली के विजय पार्क इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित पांच मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई है। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आ रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना स्थल के आस-पास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। घटना स्थल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। फिलहाल मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

मकान गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में 29 सेकंड का वीडियो है, जिसमें पांच मंजिला इमारत महज 4 सेकंड में धराशायी हो जाता है। घर के गिरते ही मौके पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

चीख पुकार मच गई है। इस हादसे में आस-पास के घर-दुकान या कुछ वाहन भी चपेट में आ गए हैं. हालांकि इस हादसे से होने वाले नुकसान को लेकर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

Exit mobile version