कांग्रेस पार्टी का अपना चैनल iNC TV शुरू

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। अंबेडकर जयंती के मौके पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘INC TV’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। चैनल पर अपने पहले शो में कांग्रेस पार्टी ने भारत की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक पत्रकार के रूप में महात्मा गांधी की भूमिका पर एक लघु फिल्म का प्रसारण किया। इसमें गाँधी जी और उनके लेख की अखबार की कटिंग के रूप में प्रकाशित किया।

चैनल पर पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचार साझा किए जाएंगे| साथ ही चैनल पर कांग्रेस पार्टी के तमाम समसामयिक राजनीतिक विषयों को रखा जाएगा। संसद के भीतर पार्टी की तमाम सरकारी विधेयकों पर राय जैसे कई अहम मसलों को साझा किया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम और सूचनाओं को अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रोचक कार्यक्रम बनाए जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिए रोजगार, छात्रों के मुद्दे, कोरोना, महंगाई, किसानों के मुद्दे सहित तमाम मसलों पर पहले से ही अभियान चला रही है| कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि इस यूट्यूब चैनल के आ जाने के बाद वह बीजेपी की राजनीति से और बेहतर तरीके से लड़ पाएगी।

इस चैनल पर कार्यक्रम और न्यूज़ की 24 घंटे लाइव -स्ट्रीम होगी। बीते कुछ महीनों से कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज की है और ट्विटर और फेसबुक पर भी आक्रामक नज़र आ रही है।

Exit mobile version