आरईएस विभाग के एसडीओ की सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

Chhattisgarh Crimes

फिंगेश्वर. आरईएस विभाग के एसडीओ की लाश सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंग फिंगेश्वर जनपद पंचायत के आरईएस विभाग में पदस्थ थे. आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

मिली जानकारी के मुताबिक, एसडीओ राघवेंद्र बहादुर सिंग भिलाई के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Exit mobile version