दुर्ग जिले के भिलाई में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती की मौत

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के भिलाई में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई, वहीं दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल है। 13 जून को दो बहने सुहानी सिंह और खुशी सिंह कुरुद के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन कराने के बाद अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर हादसा हुआ है। दोनों भिलाई के लक्ष्मी नगर की रहने वाली है। घायल बहन को इलाज के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नगपुरा में एनसीसी कैंप में चल रहा है, जिसमें उनकी तीसरी बहन भी शामिल हुई है, दोनों उसी से मिलने जा रहे थे।

हादसा इतना दर्दनाक था कि सुहानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी मिलते ही सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Exit mobile version