दुर्ग जिले में एक युवक की अधजली लाश मिली
पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मॉर्चुरी में भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम शव के आसपास के इलाके से सबूत जुटा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि हत्या कहां और किन परिस्थितियों में हुई। इस बीच पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। जिससे मृतक की पहचान हो सके।इलाके में भय का माहौल, डरे हुए हैं लोग
जिस तरह से एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाया गया, उससे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं, शव के पास लगी लोगों की भीड़ में कई लोग पुलिस अधिकारियों से यही कह रहे थे कि इस हत्या के आरोपियों को खोजकर कड़ी सजा दी जाए, नहीं तो उनके हौसले और बढ़ेंगे।