सर्दियों में इस वक्त खा लें 2 उबला अंडा, इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

Chhattisgarh Crimes

अंडे को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। कुछ लोग अंडे की सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे उबालकर खाते हैं। इसके अलावा अंडे का ऑमलेट भी खाया जाता है। ठंड के मौसम में अंडे का सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायता मिलती है। नियमित रूप से उबला अंडा खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही ये स्किन, आंख और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

सुबह के वक्त नाश्ते में 2 उबला अंडा खाना सही रहता है। अगर आप जिम या वर्कआउट करते हैं तो आप इसकी संख्या 4 से 6 भी कर सकते हैं। इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही भूख भी कम लगती है जिससे आप उल्टा सीधा खाने से बच जाते हैं और वजन नियंत्रित रहता है।

मजबूत बनती है इम्यूनिटी

उबला अंडा
ठंड में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। अंडे में ऐसे प्रोटीन, विटामिन सहित ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में सहायक हैं।

अंडे का सेवन करने के अन्य फायदे

दिल से जुड़ी बीमारियां रहती हैं दूर
अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। इसके बावजूद भी ये दिल के लिए अच्छा होता है क्योंकि ये बैड कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ने देता।

दूर होती है विटामिन डी की कमी
सर्दियों में शरीर को भरपूर मात्रा में धूप न मिलने से विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसका सीधा असर हड्डियों पर पड़ता है। अंडे का सेवन करने वालों में ये समस्या नहीं होती है।

अंडा खाने के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए-
अंडा खाने के तुरंत बाद कभी भी केला न खाएं। ऐसा करने से आपको कब्ज, गैस और आंत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए अंडे के साथ नींबू का सेवन करते हैं। यह काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Exit mobile version