शेयर मार्केट में फर्जी तरीके से इन्वेस्टमेंट कर 68 लाख की ठगी

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव। शहर से शेयर मार्केट में फर्जी तरीके से इन्वेस्टमेंट कर लगभग 68 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. प्रार्थी से शेयर खरीदने और बेचने का ऑफर देकर अज्ञात आरोपियों द्वारा ऐप डाउनलोड कराया गया. जिसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है. पूरे मामले में प्रार्थी ने राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर निवासी भावेश वाल्दे ने पुलिस से अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई है. लिखित रिपोर्ट में उसने बताया कि उससे ऐप के माध्यम से लगभग 68 लाख रुपए उसे ठग लिए गए. अज्ञात लोगों द्वारा षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए एक एप डाउनलोड करा कर लगभग 67,84,170 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है.

प्रार्थी ने बताया कि एक लिंक के माध्यम से वह ग्रुप में जुड़ा था. इसके बाद शेयर मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने का ऑफर देकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को झांसे में लिया गया. ज्यादा लाभ दिलाने कहकर ऐप डाउनलोड कराया गया और उसमें इन्वेस्ट करने की बात कही गई. इसके बाद प्रार्थी को थोड़ा बहुत लाभ दिया गया. जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपियों के झांसे में आकर अलग-अलग कई किस्तों में शेयर मार्केट ऐप में पैसा इन्वेस्ट किया.

Exit mobile version