आज से होटल और रेस्टोरेंट्स से आनलाइन आर्डर कर सकते हैं खाना, सुबह 6 से रात 8 बजे तक की जा सकेगी होम डिलीवरी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण तांडव मचा रहा है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए रायपुर कलेक्टर एस भारती दासन ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 6 मई सुबह 6 तक लिए कर दिया है। वहीं कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगे। वहीं आनलाइन खाना आर्डर की छूट दिए गए है।

जारी आदेश के अनुसार, अब राजधानीवासी आनलाइन खाना आर्डर कर सकते है। वहीं खाना को होम डिलीवरी करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए समय भी निर्धारित की गई है। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खाना का होम डिलीवरी की जा सकेगी।

होटलों एवं रेस्टोरेंट्स से केवल स्विगी, जोमेटो इत्यादि आनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है, इसके संबंध में स्पष्ट किया गया है कि होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक ही रहेगा। यह आदेश दिनांक 26 अप्रेल 2021 सुबह 6 बजे से लागू होगा।

Exit mobile version