
गरियाबंद। कलेक्टर निलेशक्षीर सागर ने आज गरियाबंद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें सफलता के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि हम अच्छा स्कूल तैयार कर रहे है, बिल्डिंग को अपग्रेड किया जा रहा है, शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन सही मायनों में अच्छा रिजल्ट ही स्कूल को बेहतर बनाता है।इसके लिए आप सभी बच्चों को खूब लगन व मेहनत से पढ़ाई करना है। रोजाना अपने होम वर्क कम्पलीट करना है। किसी भी विषय में दिक्कत हो तो उसे अपने शिक्षकों से पूछे व समझे। उन्होंने कहा कि अच्छी स्कूली शिक्षा से आपके उज्जवल भविष्य का आधार मजबूत होगा।
बच्चों से घुल मिल गए कलेक्टर क्लास 8th में कलेक्टर के प्रवेश से बच्चों में उत्साह देखा गया कलेक्टर ने बच्चों से बातें की साथ बैठे कलेक्टर ने बच्चों को शाबाशी देते हुए उन्हें नियमित तौर पर क्लास आने को कहा और पढ़ाई साथ खेलकूद में भी भाग ले, कलेक्टर निलेशक्षीर सागर ने कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत छात्रों से बात की।