![]()
बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में बुधवार को 35.4°C डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा।
वहीं मानसून की बात करें तो मंगलवार तक यह प्रदेश के 75% हिस्सों में पहुंचा था। बुधवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दिनों तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अगले कुछ दिन सरगुजा में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा।
पिछले 24 घंटे में 19.59 मिमी औसत बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले ही कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई थी। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा।