देवेंद्र नगर इलाके में मिली लड़की की लाश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में आज एक लड़की की लाश मिली। सेक्टर 1 के शिव मंदिर से ये लाश बरामद की गई। लड़की शादीशुदा बताई जा रही है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है । युवती ने अपने ही दुपट्टे से मंदिर की छत के हुक से फंदा बांधकर फांसी लगा ली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देवेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की शनिवार रात ही मंदिर में आई थी। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शाम को मंदिर को बंद करते समय पुजारी की नजर इस लड़की पर नहीं पड़ी। गर्भगृह के पिछले हिस्से में ये चुपचाप बैठी हुई थी। जब सुबह आस-पास के लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो एक बुजुर्ग महिला की नजर लाश पर पड़ी। कुछ देर में मंदिर के पुजारी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने लाश को उतरवाकर छान बीन शुरू कर दी है।

पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लड़की के गले में मंगलसूत्र है। पुलिस को शक है कि अपने पारिवारिक विवाद से तंगआकर शायद इसने ये कदम उठाया हो। अब तक आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कोई इसे पहचानता नहीं है। नजदीकी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।0579

Exit mobile version