स्वास्थ मंत्रालय ने कहा कि देश में 10 दिनों में शुरू हो सकती है वैक्सीन लगनी

Chhattisgarh Crimes
कोरोना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये बात कही. इसमें कहा गया कि देश के अलग-अलग राज्यों में किया गया वैक्सीन का ड्राई सफल रहा है. गौरतलब है कि 3  जनवरी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ‘कोवशील्ड’ और भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी थी.
बता दें कि कोरोना वैक्सीन को DCGI ने  3 जनवरी रविवार को मंजूरी दी थी. इस लिहाज से 13 या 14 जनवरी से देश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो सकती है. स्वास्थ्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सरकार 10 दिनों के अंदर कोरोना वैक्सीन को रोलआउट करने को तैयार है. राजेश भूषण ने कहा, “चूंकि अब कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, अब 10 दिनों के अंदर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.”

बता दें कि रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनलर ऑफ इंडिया ने एस्ट्राजेंका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी दी थी. देश में पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. इनमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

Exit mobile version