हाई कोर्ट चीफ जस्टिस अरूप कुमार शुक्रवार को होंगे सेवानिवृत्त, जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा संभालेंगे कार्यभार

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. उनके स्थान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा चीफ जस्टिस होंगे.

चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी शुक्रवार को हॉफ डे वर्किंग के बाद सेवानिवृत्त होंगे. इस अवसर पर कोर्ट हॉल नंबर 1 में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में बार सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में न्यायिक कुलसचिव के. विनोद कुजूर ने आदेश जारी किया है.

Exit mobile version