गंगानगर में अस्पताल के बाहर बदमाशों ने युवा कारोबारी की गोली मारकर की हत्या

Chhattisgarh Crimes

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद गोलीमार कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सरकारी अस्पताल के पास अज्ञात बदमाशों ने कारोबारी विवेक शर्मा (33) के साथ मारपीट की और उसके बाद गोली मार कर हत्या दी।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गये। उन्होंने इस संबंध में आरोपी सन्नी शेरा और उसके साथ आये 20-25 अन्य बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है तथा उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

Exit mobile version